शिवपुरी नगर: नशे के जाल में फंसे टैक्सी चालक की संदिग्ध मौत, बस स्टैंड के यात्री प्रतीक्षालय की छत पर मिली सड़ी-गली लाश
शिवपुरी में नशे की गिरफ्त एक और जान पर भारी पड़ती नजर आ रही है। शहर के बस स्टैंड स्थित कोटा यात्री प्रतीक्षालय की छत पर शुक्रवार की दोपहर 12 बजे टैक्सी चालक गोलू उर्फ अशोक रजक की सड़ी-गली लाश मिली है। वह 21 जून से लापता था। परिजनों ने दो युवकों पर संदेह जताया है, जबकि पुलिस स्मैक के हाई डोज, अत्यधिक शराब सेवन और अन्य पहलुओं को लेकर जांच कर रही है।