हनुमानगढ़: जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में अनूपगढ़ विधायक ने प्रेस वार्ता में कहा, महिला आरक्षण पर 'भ्रम की राजनीति नहीं चलेगी'
अनूपगढ़ विधायक शिमला नायक ने कहा कि भाजपा की ओर से नारी वंदन शक्ति अधिनियम 2023 को लेकर गलतफहमी फैलाई जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस ने महिला आरक्षण बिल का नहीं, बल्कि उससे जुड़े संशोधन विधेयक का विरोध किया था। शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि नारी वंदन शक्ति अधिनियम 2023 पारित हो चुका है