बाह: बाह चंबल में शुरू हुई मगरमच्छों की हैचिंग, वन विभाग ने संरक्षण अभियान संभाला
बाह क्षेत्र स्थित चंबल नदी में घड़ियालों के बाद अब मगरमच्छों की हैचिंग प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। वन विभाग की टीम नन्हे मगरमच्छों को सुरक्षित रूप से नदी में छोड़ रही है। राष्ट्रीय चंबल सेंक्चुरी रेंज बाह के क्षेत्रीय वन अधिकारी कुलदीप सहाय पंकज के नेतृत्व में यह अभियान चलाया जा रहा है। टीम में वन दरोगा राहुल जादौन, पंकज सिंह, राजेश कुमार, पुनीत कुमार और नाव