बालोद: दुर्ग यूनिवर्सिटी में 11 साल बाद जुलाई से शुरू होगी यूटीडी, फिजिक्स-केमिस्ट्री समेत 5 सब्जेक्ट में पढ़ाई
Balod, Balod | Jun 29, 2026 हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग में स्थापना के 11 साल बाद पहली बार यूनिवर्सिटी टीचिंग डिपार्टमेंट (यूटीडी) की शुरुआत होने जा रही है। अब तक विश्वविद्यालय केवल संबद्ध कॉलेजों की परीक्षाएं आयोजित कर परिणाम जारी करता था, लेकिन नए शैक्षणिक सत्र से छात्र विश्वविद्यालय परिसर में ही स्नातकोत्तर (पीजी) की पढ़ाई कर सकेंगे।