गणतंत्र दिवस पर स्टेडियम ग्राउंड नया हरसूद पर नगर के शासकीय एवं अशासकीय स्कूलों के विद्यार्थी तथा हरसूद महाविद्यालय के विद्यार्थी सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेकर प्रस्तुति देंगे। जिसको लेकर शनिवार दोपहर 1:30 बजे के लगभग स्टेडियम ग्राउंड नया हरसूद पर स्कूलों एवं महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने अभ्यास के दौरान अपनी प्रस्तुति दी।