कांके: रांची के बरियातू में रंगदारी मांगने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, व्यवसायियों को बनाया था निशाना
Kanke, Ranchi | Dec 15, 2024 रांची के बरियातू के व्यवसाई सहित अन्य व्यवसाई से रंगदारी मांगने वाले दो आरोपी को रविवार शाम करीब पांच बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी के नाम अभय कुमार मिश्रा उर्फ मास्टर और अब्दुल करीम बताया जा रहा है। बता दें कि पूछताछ के दौरान ATS को जानकारी मिली कि अभय कुमार मिश्रा ने ही बरियातू थाना क्षेत्र के रहने वाले पत्थर व्यवसायी से 20 लाख रंगदारी मांगी थी।