हुज़ूर: देश विरोधी गतिविधियों के मामले में फराज को भेजा जेल, नईम4दिन की एटीएस रिमांड पर, भोपाल कोर्ट में पेश किए गए दोनों आरोपी
Huzur, Bhopal | Jun 16, 2026 देशविरोधी गतिविधियों और कथित आतंकी नेटवर्क से जुड़े मामले में गिरफ्तार आरोपी मोहम्मद फराज और नईम अब्दुल्ला को मंगलवार को विशेष न्यायाधीश डॉ. मुकेश मलिक की अदालत में पेश किया गया। अदालत ने मोहम्मद फराज को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया, जबकि नईम अब्दुल्ला को 4 दिन के लिए एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (ATS) की रिमांड पर सौप दिया।