बबेरू: कमासिन रोड में जल जीवन मिशन की योजना से लोग परेशान, सड़कों में पड़े पाइपों से सड़कों बना रहता है जाम #jansamasya
Baberu, Banda | May 5, 2025 बबेरू कस्बे के कमासिन रोड मे जल जीवन मिशन के तहत सड़क के किनारे बड़ी-बड़ी पाइपलाइन डालने का काम ठेकेदारों के द्वारा किया जा है। जिसमे 20 से 25 दिनों से बड़े-बड़े पाइप को सड़क मे ही फेंक दिया गया है। और उन पाइपो को खोदकर डालने का काम नहीं किया जा रहा है। जिससे सड़क के किनारे पड़े होने की वजह से सड़कों मे भयंकर जाम लगता है, जिससे दुकानदार परेशान हो रहे है।