मंझनपुर: जनगणना में कौशाम्बी का नाम चमका, पहले ही दिन HLO कार्य पूरा कर संतोष कुमार बने जनगणना के हीरो
जनगणना अभियान के अंतर्गत नगर पंचायत करारी के कृष्णा नगर क्षेत्र में कार्यरत प्रगणक संतोष कुमार (HLB नंबर-24) ने अपनी मेहनत, लगन और कर्तव्यनिष्ठा से ऐसा उदाहरण पेश किया है, जिसकी पूरे जनपद में सराहना हो रही है। प्राथमिक विद्यालय हटवा अब्बासपुर में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात संतोष कुमार ने HLO कार्य को प्रथम ही दिवस में पूर्ण कर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है