अररिया: अररिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1028 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, एसपी ने कहा- नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस
Araria, Araria | May 8, 2026 अररिया जिला पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ लगातार चल रहे अभियान में एक बड़ी सफलता हासिल की है। शुक्रवार सुबह ताराबाड़ी थाना क्षेत्र के अररिया-कुर्साकाटा मुख्य मार्ग पर वाहन जांच अभियान के दौरान पुलिस ने 1028 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहम्मद फिरोज अंसारी (28 वर्ष), पुत्र मोहम्मद सलीम अंसारी, निवासी वार्ड नंबर 11,