प्रयागराज: सिविल लाइंस में शराबी ब्रेजा चालक ने मचाया तांडव, कई गाड़ियों को मारी टक्कर, अफरा-तफरी
Sadar, Allahabad | Jun 1, 2026
सिविल लाइंस इलाके में रविवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। शराब के नशे में धुत एक ब्रेजा कार चालक ने अनियंत्रित होकर कई वाहनों को टक्कर मार दी, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।यह घटना सिविल लाइंस स्थित स्मार्ट बाजार के सामने हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज रफ्तार ब्रेजा कार अचानक अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर पार करते हुए सड़क की दूसरी लेन में पहुँची।