नाला बाधित होने पर नगर आयुक्त ने जताई नाराजगी, दी एफआईआर की चेतावनी
वाराणसी : नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने सोमवार को शिवदासपुर वार्ड का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान पंचवटी नगर और सिंधुरिया कॉलोनी में बिछाई जा रही सीवर पाइप लाइन के कार्यों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान शिवदासपुर से मुख्य मार्ग तक नाला बाधित मिलने पर नगर आयुक्त ने कड़ा रुख अपनाया।