वाराणसी में काशी साहित्य कला उत्सव (बनारस लिट फेस्ट) के एंट्री को लेकर ताज होटल परिसर में जमकर हंगामा
वाराणसी। काशी साहित्य कला उत्सव (बनारस लिट फेस्ट) ताज होटल परिसर में एंट्री को लेकर जमकर हंगामा हुआ। कार्यक्रम में प्रवेश न मिलने से नाराज़ लोग भड़क गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पहले पुलिस ने लाउडस्पीकर के जरिए लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन भीड़ मानने को तैयार नहीं