गुना में अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के तहत 72वा अखिल भारतीय सहकारिता सप्ताह का जिला स्तर पर 14 नवंबर को आयोजन हुआ। इस वर्ष सहकारिता से ही एक बेहतर दुनिया का निर्माण थीम पर आयोजन किया है। कलेक्टर केके कन्याल ने सहकारिता जागरूकता रात को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिले में सहकार मॉडल को प्रभावित बनाने और सहकारिता अभियान को लेकर कलेक्टर ने निर्देश दिए।