चक्की: राइफल ले आओ रे, लड़ने आएं है तो लड़ेंगे वाले बयान पर बोले ब्रह्मपुर विधायक : राइफल झुनझुना बजाने के लिए रखे हैं क्या?
Chakki, Buxar | Apr 9, 2026 चक्की प्रखंड अंतर्गत जवहीं दीयर गांव में निजी जमीन पर सड़क बनाने का आरोप में मंगलवार की सुबह 11 बजे हुए विवाद मामले पर ब्रह्मपुर विधायक शंभूनाथ सिंह यादव ने गुरुवार की सुबह प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि राइफल निकालने के लिए हमने कहा। हमने राइफल क्या झुनझुना बजाने के लिए रखा है क्या? अपनी सुरक्षा के लिए ही रखे हैं ना।