आगरा: बाइक चोरी की घटना को अंजाम देने वाला आरोपी आगरा मेडिकल कॉलेज के पास से गिरफ्तार
थाना एमएम गेट पुलिस ने मेडिकल कॉलेज के बाहर से मोटरसाइकिल चोरी करने वाले आरोपी जॉय को मेडिकल कॉलेज के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी की जेब से बाइक की चाबी बरामद हुई और उसकी निशानदेही पर घर के बाहर से चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली गई। आरोपी ने पूछताछ में बाइक चोरी करने की बात कबूल की। पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।