पन्ना: महेंद्र भवन प्रांगण से डब्बे हटाने के निर्देश, श्रद्धालुओं के लिए पैदल प्रवेश की अनुमति, वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित
Panna, Panna | Dec 27, 2024 पन्ना नगर के महेंद्र भवन प्रांगण में अव्यवस्था और वाहनों के पार्किंग से रोकने के लिए प्रशासन ने कड़ा कदम उठाया है। कलेक्टर के निर्देश पर आज पन्ना तहसीलदार और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों की संयुक्त टीम ने महेंद्र भवन क्षेत्र में डब्बे और अन्य अव्यवस्थित वस्तुएं हटाने के आदेश दिए।