पन्ना: रामखिरिया के निजी खेत में मिले दो जैम्स क्वालिटी के हीरे, अनुमानित कीमत ₹20 लाख
Panna, Panna | Dec 27, 2024 आज दिनांक 27 दिसंबर दिन शुक्रवार को रमखिरिया निवासी किसान राम नरेश दुबे और उसके चार साथियों को रमखिरिया निजी क्षेत्र से दो चमचमाते हुए हीरे मिले जिनका वजन क्रमशः 8 कैरेट 30 सेंट व 0.90 सेंट है किसान व उसके साथियों ने आज दिन शुक्रवार दिनांक 27 दिसंबर को साढे चार बजे हीरा कार्यालय में दोनो हीरे जमा किये है। जिनकी अनुमानित किमत 20 लाख रुपये आंकी गई है।