पन्ना: राष्ट्रीय शोक घोषित, 7 दिनों के लिए, जनसंपर्क अधिकारी ने दी जानकारी
Panna, Panna | Dec 27, 2024 पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर 26 दिसम्बर 2024 से 1 जनवरी 2025 तक 7 दिवस का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है। इस अवधि में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। इसके अलावा शासकीय मंचीय कार्यक्रम, स्वागत, भाषण, अतिथियों के माध्यम से हितलाभ वितरण इत्यादि के समारोह नहीं होंगे। शिविर इत्यादि का आयोजन पूर्व निर्धारित कार्यक्रम अनुसार किया जा सकेगा।