शाजापुर: मुख्यमंत्री जनसुनवाई में आए 152 आवेदन, कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने की सुनवाई
मुख्यमंत्री जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत आज संपन्न हुई जनसुनवाई में 152 आवेदन प्राप्त हुए। जनसुनवाई कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने की। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री संतोष टैगोर, अपर कलेक्टर श्री बीएस सोलंकी, अनुविभागीय अधिकारी शाजापुर सुश्री मनीषा वास्कले, डिप्टी कलेक्टर सुश्री नेहा गंगारे ने भी जनसुनवाई में आए आवेदकों की समस्याओं का निराकरण किया। इस अवसर पर