शाजापुर: चकराना बड़ से स्टोन क्रेशर हटाने की मांग लेकर शाजापुर कलेक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीण, जनसुनवाई में दिया आवेदन
जिला मुख्यालय पर मंगलवार को जनसुनवाई में कालापीपल क्षेत्र से आए बड़ी संख्या में ग्रामीणों और किसानों ने चकराना बड़ लगा स्टोन क्रेशर को हटाने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट में हुई जनसुनवाई में 1:00 बजे करीब कलेक्टर को आवेदन देकर स्टोन क्रेशर को हटाने की मांग की। इसके पहले भी ग्रामीण और किसान स्टोन क्रेशर को हटाएं जाने को लेकर जनसुनवाई में आवेदन दे चुके है।