बोध गया: विश्व बैंक टीम ने गया और बोधगया की विकास परियोजनाओं का किया निरीक्षण, ₹5,000 करोड़ निवेश की है तैयारी
Bodh Gaya, Gaya | Jun 27, 2026 बिहार अर्बन ट्रांसफॉर्मेशन प्रोग्राम के तहत विश्व बैंक की उच्चस्तरीय टीम ने गयाजी और बोधगया की विभिन्न विकास परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। गया नगर निगम के नगर आयुक्त सह अपर समाहर्ता आदित्य कुमार पीयूष ने शनिवार की सुबह 11 बजे बताया कि शहर की आधारभूत संरचना, सीवरेज, जल निकासी, स्वच्छता और पैदल यात्री अनुकूल योजनाओं की जानकारी दी।