मैनपुरी: कोतवाली क्षेत्र में दो बाइकों की भिड़ंत में दंपति घायल, जिला अस्पताल में उपचार जारी
कोतवाली थाना क्षेत्र के राधा नगर रोड पर घिरोर क्षेत्र के नहीली निवासी प्रदीप कुमार अपनी पत्नी रेनू देवी को घिरोर से मैनपुरी ज्योति रोड पर लेकर आ रहे थे। तभी राधा नगर रोड पर सामने आ रही बाइक ने उनको टक्कर मार दी। जिससे दोनों बाइक सवार दंपत्ति घायल हो गए। दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल की इमरजेंसी में लाया गया। जहां उनका उपचार किया जा रहा है।