एटा: थाना निधोली कलां पुलिस टीम ने दो अलग-अलग कार्रवाई में थाना क्षेत्र से सटोरिया और दो शराब तस्करों को किया गिरफ्तार
Etah, Etah | Apr 30, 2026 एटा पुलिस ने निधौली कलां थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग कार्रवाइयों में एक सटोरिए और दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सटोरिए के पास से 1200 रुपये नकद और सट्टा पर्ची बरामद की, जबकि शराब तस्करों से 44 पव्वा अवैध देशी शराब जब्त की गई। आरोपियों के खिलाफ थाना पर संबंधित धाराओं में गुरुवार की दोपहर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई है।