रामपुर: मुख्यमंत्री का पुतला जलाने के मामले में पूर्व विधायक संजय कपूर कोर्ट में हुए पेश, अगली सुनवाई 25 जून को होगी
Rampur, Rampur | Jun 12, 2026 पूर्व विधायक संजय कपूर, नगर पालिका अध्यक्ष पति मामून शाह खान, कांग्रेस नेता मुतीउर्रहमान खान बबलू, नोमान खान सहित अन्य कांग्रेस नेता शुक्रवार को दोपहर दो बजे रामपुर की एमपी एमएलए कोर्ट में पेश हुए। 2019 में मुख्यमंत्री का पुतला जलाकर विरोध करने के एक मामले में सुनवाई हुई। इस मामले की अगली सुनवाई 25 जून को होगी ।