डिंडौरी: भारतीय किसान संघ डिंडौरी के पदाधिकारी कार्यमुक्त नहीं होंगे, प्रांतीय संगठन मंत्री ने लिया फैसला
ढोंढा गांव में महाकौशल प्रांत के पदाधिकारियो और संगठन मंत्री कि समन्वय बैठक बुधवार दोपहर 12:00 आयोजित की गई जहां संगठन मंत्री ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिले के भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों को कार्य मुक्त के पत्र को निरस्त करते हुए सभी पदाधिकारी को यथावत रहकर संगठन को मजबूत करने और अपने अपने दायित्वो को निर्वहन करने का आग्रह किया।