फिरोज़ाबाद: गांव सिकंदरपुर इलाके में एक महिला की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत, मायके वालों ने पति पर लगाया हत्या का आरोप
फ़िरोज़ाबाद के थाना एका क्षेत्र के गांव सिकंदर पुर इलाके 30 वर्षीय पूनम नामक महिला की मौत से सनसनी फेल गयी। पुलिस नें लाश को फांसी के फंदे से बरामद किया है। वही मृतका के परिजनों की माने तों पति नें हत्या की है। पुलिस नें शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जाँच पड़ताल कर रही है।