चकिया: बैरी हाईस्कूल में आनंद यादव ने जिला टॉप किया, 96.17% अंक हासिल किए
आज गुरुवार शाम 04 बजे हाईस्कूल परीक्षा परिणाम घोषित होते ही चकिया क्षेत्र के आरएन इंटर कॉलेज बैरी के छात्र आनंद यादव ने 96.17% अंक प्राप्त कर जिला टॉप किया । इस उपलब्धि से पूरे जिले के साथ-साथ विद्यालय परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई है।आनंद की इस उपलब्धि पर विद्यालय के शिक्षकों ने भी प्रसन्नता जताई है। शिक्षकों का कहना है कि आनंद शुरू से ही मेधावी छात्र है।