मोहम्मदी: मोहम्मदी पुलिस ने अवैध शस्त्र बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ कर दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार.
आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत उपनिरीक्षक हिमांशु सिंह मय फोर्स के साथ आज अवैध शस्त्र बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया.तो वही दो अभियुक्त व चार अवैध शस्त्र,एक अर्धनिर्मित देशी रायफल व शास्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए.गिरफ्तार दोनों अभियुक्त के नाम जितेंद्र व रूपराम बताए जा रहे है.अभियुक्त को गेहूं के खेत के पास स्थित छप्पर की झोपड़ी में से गिरफ्तार किया.