मोहम्मदी: पसगवां पुलिस ने अवैध तमंचा व कारतूस बरामद कर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है.
थाना पसगवां पुलिस ने मंगलवार को अभियुक्त उस्मान पुत्र एजाज को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अभियुक्त मोहम्मदपुर ताजपुर थाना पसगवां का निवासी है. गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से एक देसी तमंचा व जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद की गई. अभियुक्त उस्मान के विरुद्ध थाना पसगवां पुलिस ने कई धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर चालान न्यायालय भेजा गया.