मोहम्मदी: मोहम्मदी कोतवाली क्षेत्र में एसपी ने क्षेत्र के क्रिटिकल व वल्नरेबल मतदान केन्द्रो का निरीक्षण किया.
एसपी खीरी गणेश प्रसाद साहा ने मोहम्मदी क्षेत्र के अंतर्गत क्रिटिकल व वल्नरेबल मतदान केन्द्रो का निरीक्षण किया. एसपी ने चुनाव को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष रूप से करने के लिए तैयारी की समीक्षा कर निर्देश दिए. एसपी ने मोहम्मदी कोतवाली क्षेत्र में पुलिस व अर्धसैनिक बलों के साथ संयुक्त रूप से संवेदनशील इलाकों में पैदल गस्त किया.