डलमऊ: हत्या के प्रयास का वांछित आरोपी जगतपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा
जगतपुर पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित अभियुक्त शुभेन्द्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, 1 जुलाई 2026 को पुरानी रंजिश को लेकर अंकित द्विवेदी के साथ मारपीट की गई थी, जिसके संबंध में मुकदमा दर्ज था। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत मुखबिर की सूचना पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई।