राऊ: झुले लाल नगर से नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले गया अज्ञात युवक, प्रकरण दर्ज
Rau, Indore | May 11, 2025 इंदौर के राऊ थाना क्षेत्र स्थित झुलेलाल नगर में एक नाबालिग लड़की को अज्ञात युवक बहला-फुसलाकर भगा ले गया। जिसमें नाबालिग के पिता ने राऊ थाने में शिकायत दर्ज कराई है जिसमें उन्होंने बताया कि उनकी बेटी घर से अचानक लापता हो गई। परिजनों ने उसकी हर संभव जगह पर तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। जिसमें पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।