राऊ: खेत की फेंसिंग के तारों को लेकर भाइयों में विवाद, बेटे ने मां के साथ भी की झड़प, राऊ के रंगवासा का मामला
Rau, Indore | May 10, 2025 इंदौर के राऊ थाना क्षेत्र के रंगवासा में खेत में फेंसिंग के लिए रखे तारों को घर लाने पर दो भाइयों में मारपीट का मामला सामने आया है। इस विवाद के दौरान राजा ने विकास के साथ रास्ते में मारपीट की और जब उनकी मां बीच-बचाव करने आई, तो राजा ने मां के साथ भी झूमाझटकी की। जिसमें फरियादी की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।