अररिया: कुसियार गांव दियारी मार्ग में ऑटो की चपेट में आने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल, इलाज जारी
Araria, Araria | Mar 23, 2024 अररिया सदर प्रखंड क्षेत्र के कुसियार गांव दियारी मार्ग में ऑटो की चपेट में आने से मजगामा गांव निवासी व्यक्ति दिनेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों व परिजनों के सहयोग से घायल को सदर अस्पताल अररिया लाया गया जहां चिकित्सक की देखरेख में घायल व्यक्ति का इलाज किया जा रहा है।