डोभी: डोभी जांच चौकी पर 406 लीटर अवैध विदेशी शराब के साथ दो कारोबारी गिरफ्तार
Dobhi, Gaya | Apr 5, 2026 समेकित जांच चौकी डोभी पर अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उत्पाद विभाग की टीम ने एक टाटा सफारी कार से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है। इस दौरान वाहन में सवार दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। घटना रविवार की शाम की है, जब जांच चौकी पर वाहन जांच के दौरान टाटा सफारी कार को रोका गया। तलाशी लेने पर कार से अवैध विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद हुई। कुल