उधवा: पूर्वी प्राणपुर पंचायत में गंगा नदी किनारे विवाहिता का संदिग्ध शव मिला, पुलिस जांच में जुटी
राधानगर थाना क्षेत्र के प्राणपुर गंगा नदी तट पर संदिग्ध हालत में एक विवाहिता महिला की शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। गुरुवार को अपराह्न करीब 5 बजे जानकारी मिली कि पूर्वी प्राणपुर पंचायत अंतर्गत साहेब टोला गांव के समीप गंगा नदी किनारे एक विवाहिता महिला का शव मिला है। शव के गले में धारदार हथियार से काटने का निशान भी है।