खंडवा नगर: खंडवा केंद्रीय विद्यालय के सामने डंपर और पिकअप की टक्कर, पिकअप का अगला हिस्सा पिचा, ड्राइवर बाल-बाल बचा
खंडवा में हरसूद नाका स्थित केंद्रीय विद्यालय के पास शुक्रवार सुबह एक भीषण हादसा हो गया। बालू रेत से भरे डंपर ने पिकअप वाहन को टक्कर मार दी।l एक्सीडेंट इतना भयावह था कि पिकअप वाहन का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त होकर पिचक गया। गनीमत रही कि अंदर बैठे ड्राइवर को गंभीर चोटें नहीं आईं। हादसे के बाद ड्राइवर को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया।