खेकड़ा: मिलाना और खपराना गांव के जंगल में तेंदुआ दिखाई देने से किसानों में दहशत का माहौल, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
Khekada, Bagpat | Apr 16, 2026 मिलाना और खपराना गांव के बीच जंगल में पिछले कई दिनों से तेंदुआ दिखाई देने से किसानों में दहशत का माहौल बना हुआ है। गन्ने के खेत से निकलकर तेंदुआ खपराना निवासी प्रदीप के खेत में घुस गया। जिसका वीडियो गुरुवार सुबह करीब 11 बजे से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। प्रदीप ने बताया कि वह अपने भांजे के साथ ट्रैक्टर से खेत की जुताई कर रहा था, तभी तेंदुआ उसकी फसल में