मुज़फ्फरनगर: मॉडिफाइड साइलेंसर के अवैध धंधे का भंडाफोड़, 70 साइलेंसर के साथ चार आरोपी दबोचे, पुलिस ने ध्वनि प्रदूषण पर कसा शिकंजा
थाना सिविल लाइन पुलिस ने अवैध मॉडिफाइड साइलेंसर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 70 मॉडिफाइड साइलेंसर बरामद किए हैं।आरोपी लंबे समय से इनका अवैध कारोबार कर रहे थे,जिससे ध्वनि प्रदूषण फैल रहा था।पुलिस ने आमजन से अपील की है कि ऐसे अवैध उपकरणों का प्रयोग न करें और किसी भी गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दे।