पूर्णिया के के0 नगर थाना ने दो मोटरसाइकिल, 307.38 ग्राम स्मैक और दो मोबाइल के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
Purnea East, Purnia | May 8, 2026
पूर्णिया के0 नगर थाना के द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर बीते दिन दो मोटरसाईकिल सहित कुल 307.38 ग्राम स्मैक एवं दो मोबाईल को जप्त करते हुए दो अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार। गिरफ्तार अभियुक्त 1. बिट्टू कुमार, उम्र 24 वर्ष, पिता विजय दास, सा० दमगरा मोगलिया पुरैंधा, वार्ड नं0-07 2. सैनी दास, उम्र 50 वर्ष को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया