मैनपुरी: किशनी क्षेत्र में गाली गलौज का विरोध करने पर दबंगों ने पीड़िता के साथ की मारपीट, एसपी से की शिकायत
किशनी थाना क्षेत्र निवासी धनदेवी पत्नी स्वर्गीय हरिनारायन ने एसपी को शिकायती पत्र देते हुए बताया है। कि उनके गांव के ही दबंगों द्वारा उनको गाली गलौज दी जा रही थी। जिसको लेकर जब पीड़िता धनदेवी ने विरोध किया तो दबंगों ने उनके साथ मारपीट कर दी। पीड़िता ने थाना किशनी में दबंग के खिलाफ शिकायत की लेकिन कार्रवाई नहीं हुई है। कार्रवाई को लेकर एसपी से शिकायत की है।