बनमनखी: थाने से फरार चोर को 5 घंटे में गिरफ्तार किया गया, घर के पीछे झाड़ी में छिपा मिला
जानकीनगर थाना में चोरी के मामले में गिरफ्तार एक अभियुक्त रविवार की अहले सुबह थाना भवन के एक कमरे का शीशा उखाड़कर फरार हो गया। हालांकि पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए लगातार छापेमारी कर महज पांच घंटे के भीतर फरार अभियुक्त को उसके घर के पीछे झाड़ी में छिपे हुए गिरफ्तार कर लिया। फरार अभियुक्त की पहचान जानकीनगर थाना क्षेत्र के महराजी वार्ड नंबर 15 निवासी राकेश कुमार