बड़वानी: पाटी नाके चौराहे का नाम 'क्रांतिसूर्य जननायक टंट्या भील चौराहा' करने की मांग को लेकर MLA को सौंपा ज्ञापन
बडवानी शहर के पाटी नाके का नाम बदलकर क्रांतिसुर्य जननायक टंट्या भील चौराहा करने की मांग को लेके आदिवासी समाज के प्रतिनिधियो ने MLA राजेंद्र मंडलोई को ज्ञापन सौंपा है।उन्होंने बताया कि महान आदिवासी क्रांतिकारी और 'रॉबिनहुड' के नाम से प्रसिद्ध जननायक क्रांतिसूर्य टंट्या भील (टंट्या मामा) के सम्मान में स्थित पाटी नाके का नामकरण टंट्या मामा के नाम से किया जाए।