धमतरी: जल विहार कालोनी में निर्माणाधीन मकान से छड़ व अन्य सामान चोरी, थाने में दर्ज कराई गई शिकायत
मिली जानकारी के अनुसार रूद्री थाना क्षेत्र के अंतर्गत जल विहार कालोनी गली नं. 3 में चोरी का मामला सामने आया है। संदीप मेश्राम ने रूद्री थाना में आवेदन देते हुए बताया कि उनका मकान निर्माण का कार्य चल रहा है। जिसके लिए स्टोर रूम बनाए हैं। वही शुक्रवार की रात अज्ञात लोगों ने ताला तोड़कर स्टोर रूम से लोहे की रिंग व अन्य सामान चोरी कर ले गए।