मुरैना नगर: मुरैना की आवाज विधानसभा में गूंजी, विधायक दिनेश गुर्जर ने जाम, जर्जर स्कूल और पर्यटन पर सरकार को घेरा
मुरैना विधायक दिनेश गुर्जर ने मध्यप्रदेश विधानसभा में शहर की जाम, सीवर और जर्जर सड़कों की समस्या उठाते हुए सरकार से त्वरित कार्रवाई की मांग की। उन्होंने पर्यटन स्थलों पर सुविधाओं की कमी, स्कूल भवनों की खराब हालत और शिक्षकों की कमी को गंभीर बताया। वार्ड 35 में स्कूल खोलने व फ्लाईओवर निर्माण की मांग भी प्रमुखता से रखी।