कंपनीबाग गुरुद्वारा में भाजपा नेता मनमोहन श्रीवास्तव 'काजू' ने यूपी सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों का किया सम्मान
बस्ती। कंपनीबाग गुरुद्वारा में आयोजित एक सम्मान समारोह में भाजपा नेता मनमोहन श्रीवास्तव 'काजू' ने उत्तर प्रदेश सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के प्रदेश पदाधिकारी बनाए जाने पर सरदार हरि सिंह 'बबलू', सरदार परमजीत सिंह 'चिंटू', सरदार सरवन सिंह, सरदार कुलदीप सिंह एवं सरदार इंद्रपाल सिंह सैकी को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर मनमोहन श्रीवास्तव 'काजू' ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सिख समाज हमेशा राष्ट्र सेवा, सामाजिक समरसता और मानवता की मिसाल रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उत्तर प्रदेश सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के नवनियुक्त पदाधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ करेंगे तथा समाज और गुरुद्वारों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
समारोह में उपस्थित लोगों ने सभी सम्मानित पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।
Basti, Basti | Jul 28, 2026