#अमेठी: #जगदीशपुर कोतवाली क्षेत्र के लोढ़ियांवा गांव में सोमवार सुबह खेत में शौच के लिए गए हीरालाल द्विवेदी की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। घटना से गांव में दहशत का माहौल है।