बनमनखी: बनमनखी थाना का आईजी ने किया औचक निरीक्षण, कई खामियां हुईं उजागर
बनमनखी। पूर्णिया रेंज के आईजी विवेकानंद ने मंगलवार को बनमनखी थाना का औचक निरीक्षण किया। थाना पहुंचते ही उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद उन्होंने थाने में दर्ज पुराने कांडों के निष्पादन, लंबित मामलों की स्थिति तथा अनुसंधान की प्रगति की गहन समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान आईजी ने थाना के महत्वपूर्ण रजिस्टर, मालखाना, हाजत एवं परिसर की साफ-सफाई का भी जायजा