पंचकूला: पिंजौर की प्रीतम कॉलोनी में नशे की हालत में दो व्यक्तियों के लड़ाई-झगड़ा करने की सूचना पर पहुंची पुलिस, दोनों को पकड़ा
शनिवार को पंचकूला पुलिस सूत्रों के अनुसार प्रीतम कॉलोनी पिंजौर में नशे की हालत में दो व्यक्ति आपस में लड़ाई झगड़ा कर रहे थे और इस लड़ाई झगड़े में मड़ावाला के बस स्टॉप पर काफी भीड़ इकट्ठा हो गई, इस दौरान इसकी सूचना किसी ने मड़ावाला पुलिस चौकी को दे दी। घटना स्थल पर पुलिस पहुंच गई थी और दोनों व्यक्तियों को काबू कर लिया था।